दूसरी बार प्रेग्नेंट है कॉमेडियन भारती! जैस्मिन भसीन ने कही ये बात

जानी मानी मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह (bharti singh) जब भी स्क्रीन पर होती हैं, लोगों के चेहरे पर खुद-ब-खुद मुस्कान आ जाती है. भारती सिंह अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से भी प्रशंसकों से जुड़ी हुई हैं और हाल ही में उन्होंने नया वीडियो साझा किया है. नए वीडियो में भारती बताती हैं कि जैस्मिन भसीन उनसे मिलने आई हैं, जो कि अकसर उनके घर पर आया-जाया करती हैं.

भारती (bharti singh) के घर पहुंचते ही जैस्मिन उनके बेटे गोला संग खेलने में व्यस्त हो गईं. गोला ने जैस्मिन (jasmin bhasin) को हेडमसाज भी दी. गोला का प्यार देखकर जैस्मिन बोलती हैं कि अभी से ही ये लड़कियों को इंप्रेस करना सीख रहा है. इस पर भारती बोलती हैं कि जैस्मिन जल्दी शादी कर यार. जवाब में जैस्मिन बोलती हैं- यार भारती आप पहले दूसरा बेबी करो.

जैस्मिन ने कहा- गोला के लिए छोटा भाई या बहन लाओ. जैस्मिन की बात सुनने के पश्चात् भारती अपने पेट पर हाथ फिराती नजर आई. वीडियो देखने के बाद प्रशंसक कयास लगा रहे हैं कि कहीं सच में भारती सिंह दूसरी बार प्रेग्नेंट तो नहीं हैं. बता दे कि भारती सिंह अक्सर अपने फनी वीडियो के चलते आए दिन सोशल मीडिया पर छाई रहती है.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *