श्री बालाजी नर्सिंंग इंस्टीट्यूट में रंगारंग फेयरवेल कार्यक्रम आयोजित

डाक्टर देवेंद्र नायक और श्रीमती नीता नायक ने मिस्टर और मिस श्रीबालाजी अवार्ड से सम्मानित किया, भोजराम पटेल ने मिस्टर ईब सम्मान देकर सम्मानित किया
प्रिंसिपल कविता सिंह तोमर ने नाइट एंगल अवार्ड दिया…..
रायपुर। श्रीबालाजी नर्सिंग इंस्टीट्यूट में जूनियर छात्रों ने सीनियर छात्र-छात्राओं को रंगारंग कार्यक्रम आयोजित कर फेयरवेल दिया। नर्सिंग बीएससी फोर्थ ईयर, जीएनएस थर्ड ईयर और पीबीबीएससी सेकंड ईयर के छात्र-छात्राओं को अवार्ड देकर इस पल को चिरस्मरणीय बनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीबालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग की मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती नीता नायक एवं श्रीबालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के चेयरमैन डाक्टर देवेंद्र नायक ने दीप प्रज्जवलित कर फेयरवेल कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नर्सिंग इस्टीट्यूट के डायरेक्टर नितिन पटेल, भोजराम पटेल, श्री बालाजी हास्पिटल के जीएम बिरेंद्र पटेल, श्री बालाजी इस्टीट्यूट की प्रिंसिपल कविता सिंह तोमर, नर्सिंग की सुपरिंटेंडेट सलोनी एब्रोस उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ शुरू हुआ। तीनों संकाय के छात्र-छात्राओं ने समूह सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। पहले सत्र में बीएससी नर्सिंग फोर्थ ईयर के छात्र-छात्राओं को डाक्टर देवेंद्र नायक और श्रीमती नीता नायक ने मिस्टर श्रीबालाजी और मिस श्रीबालाजी अवार्ड से सम्मानित किया और छात्र-छात्राओं की उज्जवल भविष्य की कामना की। डाक्टर देवेंद्र नायक ने बीएससी नर्सिंग फोर्थ ईयर के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब आप एक जिम्मेदार नागरिक बन गए है, देशकाल परिस्थिति में आपको चिकित्सीय सेवा में तन-मन-धन से जुटना होगा, तभी आपकी नर्सिंग की पढ़ाई सार्थक होगी।

यह क्षेत्र विशुद्ध रूप से सेवा का है जिसमें हम मरीजों की दुओं से मालामाल होते है। पायनियर के मुद्रक प्रकाशक भोजराम पटेल ने मिस्टर ईब अवार्ड से छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। वहीं प्रिंसिपल कविता सिंह तोमर ने नाइट एंगल अवार्ड से छात्र-छात्रआओं को सम्मानित किया। इस खुशी के पल को यादगार बनाने की दिशा में सीनियर और जूनियर छात्र-छात्राओं ने मिलकर ऐसी प्रस्तुति दी कि ऐसा लगने लगा कि पूरा देश एक मंच पर उतर गया हो। तीनों संकाय के अलग-अलग ग्रुप के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक डांस प्रस्तुत कर दर्शकों और उपस्थित स्टाफ का मनमोह लिया। सबसे पहले छात्राओं ने वेलकम डांस की प्रस्तुति दी, उसके बाद यह क्रम आगे बढ़ते गया। पंजाबी डांस गिद्धा की प्रस्तुति का तालियों की गडग़ड़ाहट के साथ स्वागत किया गया। मंच पर डांस करते पंजाबी वेशभूषा में छात्र-छात्राओं ने पंजाब की खुशहाली की प्रस्तुति दी। हरियाणवी डांस ने भी दर्शकों की ताली और वाहवाही बटोरी। विदा हो रहे छात्र-छात्राओं ने इंस्टीट्यूट को धन्यवाद ज्ञापित किया

      
फेयरवेल पार्टी का आयोजन छात्र-छात्राओं को नर्सिंग की डिग्री पूर्ण कर लेने के बाद चार साल साथ रहे साथियों की यादों को मन में बसाए रखने के लिए यह आयोजन जूनियर छात्र-छात्राओं ने किया। जिससे भविष्य में जहां कहीं भी सेवा दे रहे हो, जब मिले तो ऐसा लगे कि आज भी हम कालेज में है। यह पल अपनों से बिछडऩे की भी होता है। चार साल तक लगातार साथियों के साथ रहे डिग्री पूर्ण होने के बाद सभी अपने-अपने गृहग्राम चले जाएंगे। कहीं कोई नौकरी करेगा, तो कही कोई दूसरी जगह नौकरी करेगा। लेकिन कालेज के दिनों की याद हमेशा ताजी रहेगी। इसलिए हर शैक्षणिक संस्थान में इस तरह का दीक्षांत समारोह आयोजित कर छात्र-छात्राओं को सम्मान विदाई देकर सम्मानित किया जाता है। प्रिंसिपल कविता सिंंह तोमर ने बताया कि इस सत्र में बीएससी नर्सिंग फोर्थ ईयर, जीएनमएस थर्ड ईयर और पीबीबीएससी सेकंड ईयर के छात्र-छात्राओं को फेयरवेल पार्टी आयोजित कर सम्मानित किया गया। चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका और योगदान से अवगत कराया गया जिससे नर्सिंग डिग्रीधारी छात्र-छात्राएं मरीजों की सेवा में विश्व की महान नर्स फ्लोरेंस की प्रेरणा से हमेशा प्रेरित होकर सेवा में हमेशा उर्जावान रहे।अंत में नर्सिंग की सुपरिंटेंडेंट सलोनी एब्रोस ने आभार माना। इस सफल आयोजन में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सहयोग देने वाले सहयोगियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *