19 फरवरी को स्व. गोविंदराम अग्रवाल के आयोजित बारहवा एवं पगड़ी रस्म कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने दी अपनी श्रद्धांजलि
सक्ति– नगर पालिका शक्ति के पूर्व अध्यक्ष एवं विधानसभा अध्यक्ष के विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाड़ीन के पिता स्व. गोविंद राम अग्रवाल के बारहवा एवं पगड़ी रस्म कार्यक्रम में श्रद्धांजलि देने शक्ति जिले की आईएएस कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना एवं जिले के आईपीएस पुलिस अधीक्षक एम आर आहिरे भी पहुंचे तथा अधिकारियों ने नरेश के गेवाडीन एवम उनके परिवारजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की तथा मृतक के प्रति गहरा दुख व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की, तथा इस दौरान 19 फरवरी को स्वर्गीय गोविंदराम अग्रवाल का बारहवा एवं पगड़ी रस्म कार्यक्रम कलावडिया परिवार द्वारा किया गया, इस अवसर पर जहां कलावड़िया परिवार के भी शक्ति सहित अन्य स्थानों में निवासरत परिजन भी पहुंचे हुए थे तो वही इस अवसर पर कांग्रेस नेत्री शेषराज हरबंस सहित अन्य कांग्रेस नेता भी पहुंचे

तथा विगत दिनों छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत भी गेवाडीन निवास में पहुंचकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर चुके हैं, तथा कलावड़िया परिवार ने भी सभी आगंतुकों का इस दुख की घड़ी में उन्हें संबल प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया तथा शक्ति के प्रतिष्ठित कलावडिया परिवार ने 19 फरवरी को स्वर्गीय गोविंदराम अग्रवाल के मृतक का संपूर्ण कार्य विधि- विधान एवं रीति रिवाज अनुसार उनका बारहवा तथा पगड़ी रस्म किया
उल्लेखित हो कि स्वर्गीय गोविंदराम अग्रवाल पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि नरेश गेवाडीन,राजेश अग्रवाल (बाबा) तथा मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल (साईं कंप्यूटर) के पूज्य पिता तथा नगरपालिका शक्ति की पूर्व उपाध्यक्ष, सभापति एवं मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती रीना गेवाडीन के ससुर जी थे|
