छत्तीसगढ़ में आज भी शीतलहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के प्रभाव से शनिवार को भी शीतलहर की स्थिति बनेगी। साथ ही इस अवधि में प्रदेश के उत्तरी भाग में कुछ क्षेत्रों में सुबह हल्की से मध्यम घना कोहरा भी छाएगा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि न्यूनतम तापमान में और गिरावट होने और अधिकतम में विशेष बदलाव नहीं होने के संकेत है।

शुक्रवार को राजधानी रायपुर सहित प्रदेश भर में उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के प्रभाव से ठंड में बढ़ोतरी हुई। ठंडी हवाएं चलने की वजह से दोपहर की गुनगुनी धूप भी काफी अच्छी लगने लगी। आउटर क्षेत्रों में इन दिनों घने कोहरे का भी असर देखने को मिल रहा है।

रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान कृषि विज्ञान केंद्र कोरिया में 05.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में बस्तर संभाग में उल्लेखनीय गिरावट रही और बाकी के क्षेत्रों में विशेष बदलाव नहीं हुए। दुर्ग में न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। यहां का न्यूनतम तापमान 08.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *