बिलासपुर में रातें सर्द, सुबह अच्छी लगने लगी धूप

बिलासपुर। न्यायधानी में रातें सर्द है। जबरदस्त ठंड पड़ रही है। न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री से गिरकर 11.4 डिग्री पर पहुंच गया है। बुधवार की सुबह सूर्योदय के साथ लोग धूप का आनंद उठाते नजर आए। मौसम विभाग की माने तो ठंड की रफ्तार अब देनी पड़ेगी। एक-दो दिनों में तापमान में वृद्धि के संकेत हैं।
प्रदेश में हवाओं की दिशा में परिवर्तन हो चुका है जिसके कारण प्रदेश में उत्तर से ठ॔डी और शुष्क हवा आ रही है। प्रदेश में आक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में लगभग गिरावट अपने चरम स्थिति पर है इसलिए न्युनतम तथा अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की सम्भावना अब नहीं है ।
प्रातः काल में प्रदेश के कुछ जगहों में हल्की से मध्यम घना कोहरा छया रहा। सरगुजा संभाग के कुछ पैकेट में शीतलहर जैसे स्थिति कल भी बने रहने की संभवना है साथ ही कुछ पैकेट में हल्की से मध्यम घना कोहरा प्रातःकाल में रहने की सम्भावना है।
शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *