मकान मटेरियल से निकला कोबरा सांप, मजदूर सहमे

कोरबा। निहारिका घंटाघर क्षेत्र में सोमवार सुबह एक निर्माण स्थल पर कोबरा सांप मिलने से हड़कंप मच गया। मजदूर अपने काम में लगे थे, तभी यह घटना हुई। निर्माण कार्य के दौरान मटेरियल के बीच से अचानक एक कोबरा सांप बाहर निकल आया। इसे देखकर मौके पर मौजूद मजदूर और स्थानीय नागरिक घबरा गए और वहां से भाग खड़े हुए। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए, लोगों ने सूझबूझ से काम लिया।

उन्होंने तुरंत क्षेत्र को सुरक्षित किया और किसी को भी सांप के पास जाने से रोका। बिना देर किए, स्थानीय लोगों ने Reptile Care and Rescuer Society (RCRS) के अध्यक्ष और अनुभवी सर्प रेस्क्यूर अविनाश यादव को सूचना दी। अविनाश यादव अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पूरी सावधानी और पेशेवर तरीके से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। कुछ ही समय में 3 फीट लंबे कोबरा सांप को सुरक्षित रूप से काबू में कर लिया गया। रेस्क्यू के बाद सांप को उसके प्राकृतिक आवास, जंगल में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान न तो किसी व्यक्ति को नुकसान पहुंचा और न ही सांप को कोई चोट आई।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *