CM विष्णुदेव साय ने फूलोदेवी नेताम के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने फूलोदेवी नेताम के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। सीएम X पर लिखा, राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम के संसद सत्र के दौरान अस्वस्थ होने की सूचना प्राप्त हुई है।मां दंतेश्वरी से उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

बता दें कि संसद सत्र के पांचवें दिन शुक्रवार को राज्यसभा में कांग्रेस सांसद फूलो देवी नेताम की तबीयत बिगड़ने की खबर आई है। आनन-फानन में फूलो देवी को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया। यह घटना तब हुई। जब सदन के अंदर नीट परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर विपक्ष विरोध-प्रदर्शन कर रहा था। खबर है कि हंगामे के बीच फूलो देवी की तबीयत बिगड़ गई और वो बेहोश हो गईं। साथी सांसदों ने फूलो देवी को संभाला और तुरंत एंबुलेंस बुलाई।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *