संसद भवन में CM विष्णुदेव साय कल पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्रियों से मिलेंगे

रायपुर। CM विष्णु देव साय सोमवार को दिल्ली रवाना हुए। वो कल मंगलवार को संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलेंगे। साय केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे के रिसेप्शन में भी शिरकत करेंगे। साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से भी मिलने का कार्यक्रम है। दिल्ली जाने से पहले मीडिया से चर्चा में साय ने कहा कि निगम मंडलों में नियुक्तियां जल्द होगी। साय के अलावा प्रदेश के कई भाजपा नेता भी दिल्ली में हैं।

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय के शादी के बाद दिल्ली में रिसेप्शन है। बताया गया कि साय इस रिसेप्शन में शामिल होंगे। इससे पहले सीएम की पीएम मोदी से मंगलवार को दोपहर संसद भवन में मिलने का कार्यक्रम है। इसके अलावा उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक भी हो सकती है। वो मंगलवार को लौटेंगे। जाने से पहले एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में  साय ने निगम मंडलों में नियुक्ति पर कहा कि जल्द नियुक्तियां होगी, इसके लिए थोड़ा इंतजार कीजिए।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *