CM विष्णुदेव साय ने शहीद DRG जवानों के पार्थिव शरीर को दिया कंधा

दंतेवाड़ा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने डीआरजी जवानों के पार्थिव शरीर को कंधा देकर श्रद्धांजलि दिया। सीएम साय ने कहा, कल बीजापुर जिले के कुटरू क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट के चपेट में आने से डीआरजी के 8 जवान सहित एक वाहन चालक शहीद हो गए। आज दंतेवाड़ा पहुंच, हमारे वीर जवानों के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। शहीद जवानों के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त किया।

यह कायराना हमला न केवल हमारे जवानों पर, बल्कि लोकतंत्र और शांति के मूल्यों पर प्रहार है। जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। नक्सलियों के खात्मे के लिए अभियान निरंतर जारी रहेंगे।
किसी भी हाल में हिंसा और आतंक को सहन नहीं किया जाएगा। हमारी सरकार बस्तर संभाग में शांति स्थापित करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है और मार्च 2026 तक प्रदेश में नक्सलवाद समाप्त होकर ही रहेगा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *