CM विष्णुदेव साय ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती पर किया नमन

रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती पर नमन किया। आज भी भारत की पवित्र भूमि ऐसे वीर-वीरांगनाओं की कहानियों से भरी पड़ी है जिन्होंने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से लेकर देश के आजाद होने तक भिन्न-भिन्न रूप में अपना अहम योगदान दिया है, लेकिन भारतीय इतिहासकारों ने हमेशा से उन्हें नजर अंदाज किया है।

देश में सरकारों या प्रमुख सामाजिक संगठनों द्वारा स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े हुए लोगों के जो कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं वो सिर्फ और सिर्फ कुछ प्रमुख स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के ही होते हैं। लेकिन बहुत से ऐसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हैं जिनके अहम योगदान को न तो सरकारें याद करती हैं, न ही समाज याद करता है, लेकिन उनका योगदान भी देश के अग्रणी श्रेणी में गिने जाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से कम नहीं है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *