CM विष्णुदेव साय आज भिलाई दौरे पर

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय आज रायपुर और दुर्ग में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. जिसमें रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के मितानिनों को ऑनलाइन प्रोत्साहन राशि का अंतरण करेंगे. मुख्यमंत्री इसके पश्चात भिलाई स्थित बैकुंठधाम मंदिर नेवई बांधापारा में छत्तीसगढ़ कुंभकार समाज के वार्षिक सम्मेलन में शामिल होंगे. तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे अपने निवास कार्यालय में इंटरसेक्टर वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.

इसके पश्चात मुख्यमंत्री रायपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम जाएंगे और वहां आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्य के मितानिनों को प्रोत्साहन राशि का ऑनलाइन अंतरण करेंगे. सीएम साय दोपहर 1.30 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड से हेलीकॉप्टर से भिलाई जाएंगे और वहां बैकुंठधाम मंदिर नेवई बांधापारा में आयोजित chhattisgarh potter society छत्तीसगढ़ कुंभकार समाज के वार्षिक सम्मेलन में शामिल होंगे. उसके बाद मुख्यमंत्री भिलाई से 3.05 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर रायपुर लौटेंगे.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *