CM विष्णुदेव साय ने पूर्व सांसद गोपाल व्यास के निधन पर जताया शोक

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक शोक की खबर आई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल व्यास का निधन हो गया। उन्होंने 93 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। गोपाल व्यास RSS के वरिष्ठ कार्यकर्ता थे, वे वे 1975 से 1977 में आपातकाल के दारौन रायपुर की जेल बंद थे। इसके अलावा उन्होंने संघ और बीजेपी के लिए जमीनी स्तर पर बहुत काम किया। राज्यसभा में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीय संसद के सदस्य थे।

वे जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के पूर्व छात्र हैं। वे 13 फरवरी 2019 को राज्यसभा से सेवानिवृत्त हुए। बता दें कि गोपाल व्यास ने छत्तीसगढ़ में भाजपा के सदस्यता अभियान में भी हिस्सा लिया था। करीब एक महीने पहले, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें सदस्यता दिलाई थी। इस दौरान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जेपी नड्डा ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके आशीर्वाद लिया था।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *