CM शिवराज ने किया ‘जनजातीय गौरव संवाद’ कार्यक्रम का शुभारंभ

भोपाल: आज मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ‘जनजातीय गौरव संवाद’ कार्यक्रम आयोजित हुआ है। आप सभी को बता दें कि आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने ‘जनजातीय गौरव संवाद’ कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया है। वहीं इस दौरान रानी दुर्गावती, शंकर शाह, बिरसा मुंडा,टंट्या भील, भीमा नायक और भारतमाता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में CM शिवराज सिंह चौहान ने डॉ. रूप नारायण मांडवी, कालू सिंह मुजायदा, डॉ. दीपमाला रावत, अशोक शरण को तुलसी का पौधा और शाल भेंट कर अभिनंदन किया।

बताया जा रहा है ‘जनजातीय गौरव संवाद’ कार्यक्रम के शुभारंभ के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जनजातीय समूह ने पारंपरिक रीति-रिवाज से स्वागत किया। वहीं उन्होंने एक ट्वीट भी किया है. इस ट्वीट में वह लिखते हैं- ‘आज जनजातीय संग्रहालय में आयोजित जनजातीय गौरव संवाद में शामिल हुआ, हमारी संस्कृति, परंपराएं और धरोहर को संरक्षित रखने वाले जनजातिय समुदाय की जीवन शैली आनंद उल्लास और उत्साह से भरपूर है। नृत्य, गीत, संगीत का अद्भुत संगम हैं मेरे लोक कलाकार।’
वहीं इस दौरान उन्होंने कहा, ‘जनजातीय समाज का इतिहास बहुत ही पुराना है। यह एक ऐसा समाज है जो सदियों से अपनी संस्कृति को अपने अंदर समेटे हुए हैं,. हमारी समाज को साहूकारों के कर्ज से मुक्त कराने के लिए मैंं मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापित करती हूं।’ इस दौरान जनजाति कार्य विभाग आयुक्त संजीव सिंह ने कहा- ‘आजादी के अमृत महोत्सव के प्रसंग पर हम मध्यप्रदेश की उस जनजातीय शक्ति का स्मरण कर रहे हैं जिसने न केवल भारत के स्वाधीनता आंदोलन में अपने अदम्य साहस का परिचय दिया बल्कि प्रदेश और देश के विकास में महत्पू्र्ण योगदान दिया। आयुक्त संजीव सिंह बोले- “मध्यप्रदेश इस समुदाय की समृद्धि और उत्सर्ग के लिए कृत्संकल्पित है। मध्यप्रदेश का ये सौभाग्य है कि ये जनजातीय बहुलता का राज्य है.’
CM ने यह भी कहा कि, ‘हमारे जनजातीय और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों पढ़-लिखकर आगे बढ़ें, इसके लिए हमने स्कूल, कॉलेज, छात्रावासों की संख्या बढ़ाई,ताकि हमारे बच्चे शिक्षित हों और अपने सपनों को साकार कर सकें। हमारे इन बच्चों चमत्कार कर दिखाया। जनजातीय समुदाय के बच्चे यदि शहरों में पढ़ाई करना चाहते हैं और हॉस्टल की व्यवस्था नहीं है, तो किराए पर रहने में किराया हमारी सरकार दे रही है, बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में बाधा नहीं आने दूंगा।’

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *