रायपुर। CM साय और गृहमंत्री शर्मा बस्तर रवाना हुए। मीडिया से बातचीत में सीएम ने कहा, दो दिन के बस्तर प्रवास में बस्तर के विकास और हमारी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में विस्तार से चर्चा होगी। बता दें कि सीएम साय PM आवास योजना सर्वे कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। इसके बाद सीएम साय “बस्तर विकास पर परिचर्चा” में शामिल होंगे। जिसमें मुख्य रूप से कृषि, पशुपालन, मछलीपालन सहित औद्योगिकीकरण एवं रोजगार,पर्यटन विकास और कौशल विकास सहित युवाओं के रोजगार पर गहन संवाद किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 16 अप्रैल 2025 को संभाग स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक लेंगे। इस बैठक में सभी कलेक्टर्स, पुलिस अधीक्षक, सीईओ जिला पंचायत और अन्य अधिकारी सम्मिलित होंगे।
CM साय और गृहमंत्री शर्मा बस्तर रवाना हुए https://t.co/PAFoUzf7sT pic.twitter.com/7KI3kgE5Cw
— Pappu Farishta Journalist by birth (@pappu_farishta) April 15, 2025