रायपुर। CM साय ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रीकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने आगे कहा, राष्ट्रसेवा एवं शालीनता की अद्वितीय मिसाल, देश के पूर्व रक्षा मंत्री तथा गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री, ‘पद्म भूषण’ मनोहर पर्रीकर जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। एक सच्चे जननेता के रूप में आपके द्वारा किए गए अप्रितम कार्य राष्ट्र सेवा और समाज के उत्थान के लिए सदैव प्रेरणा का महान स्रोत बने रहेंगे।