श्री बालाजी हॉस्पिटल में 200 बिस्तरों के एडवांस अत्याधुनिक कैंसर संस्थान का सीएम साय ने किया उ‌द्घाटन

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है । मोवा स्थित श्री बालाजी हॉस्पिटल में 200 बिस्तरों वाली एडवांस कैंसर यूनिट बनकर तैयार हो चुकी है। जिसका उ‌द्घाटन आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया। यह यूनिट मध्य भारत के सबसे आधुनिक कैंसर उपचार केंद्रों में से एक है।

एक ही छत के नीचे सभी सुपर स्पेशियालिटी विभाग

कैंसर यूनिट को इस तरह डिजाइन किया गया है कि मरीजों को हर प्रकार के कैंसर के इलाज के लिए भटकना न पड़े। यहां एक छत के नीचे गैस्ट्रो, न्यूरो, गाइनी और यूरो कैंसर विभाग, नेफ्रो, थोरेसिक (छाती) और हेड एंड नेक कैंसर विभाग है।

दुनिया की सबसे एडवांस मशीनें और जांच सुविधाएं

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, यहां कैंसर के सटीक इलाज के लिए विश्वस्तरीय तकनीक का समावेश किया गया है
ङ्क बीम (True Beam) रेडिएशन मशीनः सबसे एडवांस रेडिएशन थेरेपी की सुविधा।हैल्सियन लीनियर एक्सेलरेटर, ब्रेकी थेरेपीथे से एडवांस रेडिएशन थेरेपी की सुविधा।
न्यूक्लियर मेडिसिनः पेट-सिटी (PET-CT) स्कैन, प्रोस्टेट कैंसर के लिए एडवांस थेरेपी और आईओडी (IOD) थेरेपी।
गामा नाइफः बिना चीर-फाड़ के ब्रेन ट्यूमर के इलाज की सुविधा।
वहीं 128 स्लाइस का सीटी सिमुलेटर, आईएससीई हिस्ट्रो पैथोलॉजी और
फ्रोजन सेक्शन की सुविधा मौजूद है।
72 बेड का आईसीयू और बोनमैरो ट्रांसप्लांट अस्पताल में गंभीर मरीजों की देखभाल के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सीएम साय ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि अब छत्तीसगढ़ के लोगो को यहाँ पर बेहतर इलाज मिल सकेगा। चिकित्सीय सुविधा आयुष्मान से भी संभव हो पाएगी।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *