रायपुर। CM साय ने मुकुल रॉय के निधन पर दुःख जताया। सीएम ने X पोस्ट में बताया, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री मुकुल रॉय जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनका राजनीतिक अनुभव और समाजसेवा के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।
शोक संतप्त परिजनों और समर्थकों के प्रति गहरी संवेदनाएँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। ॐ शांति।