मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को छठ पर्व की बधाई दी है. सीएम आज कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने दुर्ग रवाना हुए. बैठक के बाद सीएम छठ पर्व के दो कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वह स्वर्गीय देवव्रत सिंह के शोक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
बातचीत में सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि चिटफंड कंपनियों से पैसा वापस कराने वाला हमारा छत्तीसगढ़ पहला प्रदेश है. आईजी- एसपी कॉन्फ्रेंस में निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी अधिकारी शाम को ऑफिस में नहीं बैठेगा, बल्कि सभी फील्ड पर नजर आएंगे। बेहतर पुलिसिंग के लिए मैंने टिप्स दिए हैं और काम में कसावट लाने की बात कही है.
सीएम ने कहा कि झीरम मामले पर आयोग गठन को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि आयोग का कार्यकाल पूर्ण हो चुका था, और रिपोर्ट अभी भी अधूरी है. निश्चित रूप से विचार करके निर्णय लिया जाएगा, बहुत जल्द उसमें फैसला हो जाएगा.
सीएम ने राफेल मामले पर केंद्र को घेरते हुए कहा कि लगातार राहुल गांधी इस मामले को प्रमुखता से उठाते रहे हैं. यह अंतरराष्ट्रीय मामला बन चुका है लेकिन क्या कारण है कि भारत सरकार इस पर चुप्पी साधी हुई है. मेहनतकशों के पैसे दलाली में जा रहे हैं. राफेल की खरीदी में गड़बड़ी हुई है, प्रधानमंत्री को इस पर जवाब देना चाहिए.