सीएम भूपेश बघेल आज भटगांव विधानसभा का करेंगे दौरा

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल आज सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा का दौरा करेंगे। जिसकी उन्होंने स्वयं ट्वीट कर दी, और लिखा – आज भटगांव विधानसभा (जिला-सूरजपुर) में आपसे भेंट-मुलाकात के लिए आ रहा हूँ। इस दौरान- ग्राम कुदरगढ़ ग्राम बिहारपुर ग्राम लटोरी में आपके साथ, सिर्फ आपकी बात होगी। बता दें कि कि कल सरगुजा क्षेत्र के भ्रमण पर निकले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलने आज लगातार लोगों का तांता लगा रहा। उन्होंने विकासखंड मुख्यालय प्रतापपुर में लगातार डेढ़ घंटे से ज्यादा लोगों से रूबरू होकर उनकी बातें सुनीं। इस दौरान कई समाजों, संघों, जनप्रतिनिधियों और व्यक्तियों ने उनसे मिलकर अपनी मांगे रखी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *