CM बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक की कुनकुरी और लैलूंगा शाखा का वर्चुअल शुभारंभ किया..

रायपुर,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक की कुनकुरी (जिला जशपुर) और लैलूंगा (जिला रायगढ़) शाखा का वर्चुअल शुभारंभ किया।

सहकारिता मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर मुख्यमंत्री निवास में उपस्थित थे। उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल,संसदीय सचिव एवं विधायक कुनकुरी यू.डी.मिंज, विधायक पत्थलगांव रामपुकार सिंह, विधायक जशपुर  विनय कुमार भगत, विधायक चक्रधर सिंह सिदार, विधायक लालजीत सिंह राठिया, विधायक प्रकाश नायक कार्यक्रम वर्चुअल रूप से जुड़े।कार्यक्रम के दौरान अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर ने बताया कि मुख्यमंत्री बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में किसान हितैषी नीतियों के क्रियान्वयन और सहकारिता को बढ़ावा देने की नीति के कारण अपेक्स बैंक के कारोबार में 800 करोड़ रुपए की वृद्धि हुई है और इस वर्ष बैंक ने 28 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ अर्जित किया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *