रायपुर। प्रदेश में कोरोना कोहराम मचाकर रखा हुआ है। ऐसे में लॉकडाउन और प्रदेश में तैयारियों को लेकर काफी अटकलें बनी हुईं है। अभी प्रदेश में सिर्फ रात का कर्फ्यू ही लगा हुआ है। आज यानि शुक्रवार को सीएम भूपेश बघेल नवनिर्वाचित महापौर और सभापति के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने दुर्ग पहुंचे थे। तब उन्होने बढ़ते कोरोना संक्रमण और पीएम की सुरक्षा को लेकर मीडिया कर्मियों से बात की।
मीडिया कर्मियों को इस बारे में बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की परिस्थित पर नजर रखे हुए हैं। जो भी आवश्यक कदम हैं वो उठाए जा रहे हैं। आर्थिक स्थिति का नुकसान न हो इसको देखते हुए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्कूल, रेस्टॉरेंट और सिनेमाघरों पर प्रतिबंध लगा दिया जा चुका है और अगर स्थिति बिगड़ी तो कई बड़े कदम उठाए जाएंगे।
सीएम ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा के बारे में कहा कि प्रधानमंत्री को अपनी सुरक्षा एंजेंसियों पर विश्वास नहीं रहा। पीएम को अपने देश के किसानों पर विश्वास नहीं रहा। किसान आंदोलन के लिेए दिल्ली ना आए इसलिए गड्ढे खोदे जाते हैं. नुकीले तार बिछाए जाते हैं।वही किसान जब पीएम से बात करना चाहते हैं तो वे डेढ़ साल से किसानों को बात करने का समय नहीं देते हैं। और बात करते हैं कि उनको किसानों से खतरा है। यह देश किसानों का देश है। प्रधानमंत्री अपने आपको ही सुरक्षित महसूस नहीं करते तो देश की सुरक्षा इसमें कुछ नहीं कर सकती। लगातार हमारी सीमाओं में अतिक्रमण हो रहा है और हमारे देश के पीेएम बिल्कुल चुप हैं। प्रधानमंत्री देश के विकास को नजरअंदाज करके खुद की चिंता में लगे हुए हैें।