रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत प्रदेशभर का दौरा कर रहे है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तर दौरे से लौटते ही बीमार पिता को देखने मोवा स्थित श्रीबालाजी हॉस्पिटल पहुंचे। डॉक्टरों से मिली जानकारी अनुसार सीएम भूपेश के पिता नंदकुमार बघेल की हालत में सुधार बताया जा रहा है।