किरन्दुल-संकुल केन्द्र किरन्दुल शहरी में दिनांक 13 जून 15 जून तक प्रकाश विद्यालय में प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है,जिसमें आपदा से निपटने शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।जिसमें छोटी छोटी सावधानियों को अपनाने खुद की जानकारी से बड़ी बड़ी परेशानीयों को टाला जा सकता है। प्रशिक्षण में विभिन्न दुर्घटनाओं से सुरक्षा व बचाव सड़क सुरक्षा, ए.टी.एम. फ्रॉड,ऑनलाइन फ्राड,पास्को एक्ट की जानकारी चीकर आने पर,गाज गिरने पर,पानी में डूबने पर, आग लग जाने पर सांप बिच्छू के काटने की स्थिति में कैसे प्राथमिक उपचार करेंगें इस संबंध में जानकारी दी गई।इस प्रशिक्षण में थाना प्रभारी जितेन्द्र ताम्रकार एवं सब इंसपेक्टर आर आर भी उपस्थित हुए और महत्वपूर्ण उपयोगी जानकारी प्रदान की।प्रशिक्षण को सफल बनाने हेतु संकुल समन्वयक शंकर चौधरी,संकुल प्राचार्य उमा ठाकुर प्रशिक्षक मंगरीता टोप्पो, अन्नपूर्णा मंडावी,रश्मि देशमुख,शोभा सिन्हा कविता वर्मा का विशेष योगदान रहा।
