अगले 5 दिन महाराष्ट्र, गोवा में जमकर बरसेंगे बादल

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, कर्नाटक और केरल और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की चेतवानी दी है। जी दरअसल मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 5 दिनों के दौरान दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत और महाराष्ट्र में व्यापक से व्यापक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसका कारण चक्रवाती हवाओं का एक क्षेत्र दक्षिण महाराष्ट्र और कर्नाटक तट के पास पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर बना हुआ माना जा रहा है। आने वाले 4-5 दिनों के दौरान कोंकण और गोवा, महाराष्ट्र, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल और माहे में भी भारी बारिश की संभावना है। कहा जा रहा है 10-12अक्टूबर के दौरान तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी बारिश होगी।
इसी के साथ आने वाले तीन दिनों में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में छिटपुट बारिश और गरज (हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटे) के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और अलग-अलग जगहों पर गरज (हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटे) के साथ बारिश की संभावना है। कहा जा रहा है चक्रवाती परिसंचरण के अगले 4-5 दिनों के दौरान पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर दक्षिण ओडिशा और उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ने की संभावना है।
कहा जा रहा है अगले 5 दिनों के दौरान महाराष्ट्र, केरल और तटीय कर्नाटक में और 10 और 11 अक्टूबर, 2021 को तमिलनाडु में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसी के साथ 10 अक्टूबर, 2021 के आसपास उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की बहुत संभावना है, ऐसा होने से अगले 4-5 दिनों के दौरान दक्षिण ओडिशा और उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश तट की ओर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *