तिल्दा शहर मंडल के तत्वधान में मनाया गया स्वच्छता पखवाड़ा

तिल्दा शहर मंडल के तत्वधान में मनाया गया स्वच्छता पखवाड़ा जोकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर उनके संकल्प को लेकर के मंडल के कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत नगर के विभिन्न चौक चौराहा मंदिर एवं तालाबों में साफ सफाई किया गया वही भारतीय जनता पार्टी के मंडल के अध्यक्ष ईश्वर यदु, व महामंत्री सौरभ जैन के नेतृत्व में  भाजपा कार्यालय नेवरा में सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया गया जिसमें भारत माता के पूजा अर्चना करते हुए सभी सफाई कर्मचारियों का उनका तिलक करके उनके ऊपर पुष्प वर्षा के करते हुए सम्मान किया गया जिसमें नगर पालिका तिल्दा नेवरा में कार्यरत महिला एवं पुरुष सफाई सैनिक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए वही सभी भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं सफाई कर्मचारी एक साथ कार्यालय पर ही मिलजुल कर सल्पाहार किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा रायपुर ग्रामीण जिला के महामंत्री अनिल अग्रवाल के द्वारा सभी सफाई सैनिकों का सम्मान किया गया

 

एवं उन्होंने बताया कि जब से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी बने हैं तब से वे देश के सभी सफाई कर्मियों को सैनिक के रूप में देखते हैं जोकि लगातार शहर में ही नहीं पूरे देश में बिना रुके बिना थके धूप हो या बरसात अपने कार्य में लगे रहते हैं और स्वच्छता के मुख्य धारा में यही सफाई सैनिक सहयोग प्रदान करते आ रहे हैं मोदी जी सफाई कर्मियों को एक विशेष दर्जा देते हैं सम्मान देते हैं वह खुद उनके चरण धोकर के उनके साथ भोजन ग्रहण करते हैं ऐसे हमारे नेता मोदी जी के आवाहन पर ही आज पूरे देश में इस प्रकार से सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया जा रहा है जोकि अत्यंत हर्ष और गर्व की बात है सफाई एवं सफाई सैनिकों के सम्मान के कार्यक्रम में ईश्वर यदु मंडल अध्यक्ष तिल्दा शहर भाजपा, नरेंद्र शर्मा, मनोज निषाद पार्षद,विकास सुखवानी उपाध्यक्ष नपा ,अमरजीत पासवान,विनोद नेताम,देवकी बाघमार ,प्रेम कोसले, गणेश शर्मा,शेखर यदु,आर्दश वर्मा,गोपाल निषाद,अलख साहू ,जितेंद्र राजपूत, एवंम भारतीय जनता पार्टी के अनेको कार्यकर्ता उपस्थित थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *