शासकीय कॉलेज जेठा शक्ति के रासेयो द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया

सक्ति-शासकीय क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय सक्ति के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के बैनर तले गांधीजी की जयंती और शास्त्री जी के जयंती के उपलक्ष्य में तथा स्वच्छता दिवस के अवसर पर दिनांक 2/10/ 2021 को गोद ग्राम सकरेली (बा )में एक दिवसीय शिविर आयोजित कर गांव में स्वच्छता अभियान चलाया गया । ग्राम सकरेली के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण, हटरी चौंक गुड़ी चौक तथा बजरंगी मोहल्ला ,ठाकुरदिया पार , अंधियारीपाट तथा रेल्वे फाटक पारा में क्लीन इंडिया के तहत क्लीन सकरेली का नारा लगाते हुए पन्नी (पालिथीन) मुक्त ग्राम बनाने के लिए गांव वालों को रैली, नारा (श्लोगन)वं स्वच्छता कार्य कर जागरूक किया गया। इस स्वच्छता अभियान में महाविद्यालय के 140 छात्र-छात्राएं (स्वयंसेवक) उपस्थित रहे और एक दिवसीय स्वच्छता अभियान को सफल बनाएं। दोपहर में भोजन के बाद बौद्धिक चर्चा ,सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद का आयोजन किया गया और राष्ट्रीय सेवा योजना गीत के लिए भी शिविरार्थियों को प्रशिक्षित किया गया,इस अवसर पर महाविद्यालय के पूर्व स्वयंसेवक भूपेंद्र कुमार पटेल, किरण कुमार तंबोली ,राजेंद्र प्रधान, रोशन लाल राठौर, मुकेश लहरे का सक्रिय सहयोग रहा,शिविर संचालन में शिविर नायक – श्याम टंडन, शिविर अनुशासन प्रभारी- कपिल देव, शिविर परियोजना अधिकारी -देवेंद्र बंजारे ,पंजीयन प्रभारी -कु. रिया लहरे, सामग्री प्रभारी- गोपाल रात्रे, भोजन प्रभारी -साहिल खुटे, मानी साहू ,डिगेश लहरे तथा दल क्रमांक 1 विवेकानंद दल के दल नायक- भूपेंद्र प्रसाद राठौर
दल क्र 2 महात्मा गांधी दल के दल नायक- गोपाल रात्रे,
दल क्रमांक 3 लाल बहादुर शास्त्री -दल के दल नायक- विजय कुमार कुर्रेदल क्रमांक- 4 रानी दुर्गावती दल के दल नायिका- ज्योति प्रधान
दल क्रमांक- 5 रानी लक्ष्मीबाई दल के दल नायिका- अंजलि राठौर ,
दल क्रमांक -6 अहिल्यादेवी दल के दल नायिका- देव कुमारी रत्नाकर तथा दल क्रमांक -7
डॉ बी आर अंबेडकर दल के दल नायक -साहिल खुटे एवं सभी 140 स्वयं सेवकों का विशेष सहयोग रहा,अंत में शिविर संयोजक डॉ पी आर कठोतिया कार्यक्रम अधिकारी ने सभी स्वयंसेवकों का आभार प्रकट कर शिविर समापन का घोषणा किया

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *