नगर पंचायत अड़भार में कड़कड़ाती ठंड में भी तड़के सुबह चल रहा सफाई अभियान जोरों से

सक्ती-नगर पंचायत अड़भार के सभी वार्डों में स्वच्छता अभियान जोरों से चल रहा है, नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रप्रभा गर्ग, मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रताप सिंह राजपूत के दिशा- निर्देशन में सफाई दरोगा विकास देवांगन द्वारा प्रतिदिन नियमित रूप से तड़के सुबह एवं देर शाम तक शहर के सभी वार्डों में स्वच्छता मित्रों के सहयोग से सफाई का अभियान चलाए जा रहा हैं, तथा वर्तमान में कोविड-19 के टीकाकरण अभियान के चलते भी स्वच्छता की ओर विशेष रूप से नगर पंचायत ध्यान दे रहा है, साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है, इस दिशा में नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं शहर वासी भी अपना भरपूर योगदान दे रहे हैं, कहीं नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों का मानना है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विगत दिनों नगर पंचायत को स्वच्छता के क्षेत्र में अग्रणी सम्मान से सम्मानित किया गया है, तो हमें सब मिलकर इस पहचान को बनाए रखना है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *