कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक कक्षा 11वीं की छात्रा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना बालको थाना क्षेत्र के नया रिस्दा भदरापारा की है। परिजनों ने जब कमरे का दरवाजा खोला तो नाबालिग छात्रा फंदे पर झूलती मिली। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया। घर में अकेली थी छात्रा, दोपहर में मिली लाश मिली जानकारी के मुताबिक, तीजराम यादव, जो बालको में कार्यरत हैं, अपने परिवार के साथ नया रिस्दा भदरापारा में रहते हैं।
उनके घर में उनकी भांजी यामिनी यादव (16 वर्ष) और उसकी एक सहेली भी रहती थीं। दोनों स्थानीय स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्राएं थीं। बुधवार की सुबह तीजराम काम पर निकल गए और घर के अन्य सदस्य भी अपने-अपने कार्यों में व्यस्त हो गए। यामिनी अपने कमरे में थी। परिजनों ने सोचा कि शायद तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से वह आराम कर रही है। दोपहर में जब तीजराम घर लौटे और खाना खाने बैठे तो उन्होंने यामिनी के बारे में पूछा। जब काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिला, तो वह उसके कमरे की ओर गए और देखा कि यामिनी फंदे पर झूल रही थी।
अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित परिजनों ने तुरंत यामिनी को फंदे से नीचे उतारा और मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। हालांकि, वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से सूचना मिलते ही बालको थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मामा ने बताया—‘यामिनी पढ़ाई में होशियार थी’ मृतका के मामा विकास यादव ने बताया कि वह निजी कंपनी में वाहन चलाते हैं और
घटना के समय काम पर थे। उन्हें फोन पर सूचना मिली कि यामिनी ने घर के म्यार में फांसी लगाकर जान दे दी है। वह तुरंत घर पहुंचे लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। परिजनों के मुताबिक, यामिनी तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी और पढ़ाई में बेहद होशियार थी। पिछले एक साल से वह कोरबा में रहकर पढ़ाई कर रही थी।
परिवार के लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। पुलिस जांच जारी बालको थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और छात्रा की आत्महत्या के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या यामिनी किसी तनाव या दबाव में थी। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की सटीक जानकारी मिल पाएगी। इस घटना से इलाके में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है।