मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की माताश्री जसमनी देवी का किया गया नागरिक अभिनंदन

माता जसमनी देवी ने जनता का जताया आभार

जशपुरनगर /छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णुदेव के गृह ग्राम बगिया में उनकी माता  जसमनी देवी का नागरिक अभिन्दन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बहु राजकुमारी साय, बुआ  मुघ साय, भाई  जय प्रकाश साय और कुनकुरी के पूर्व विधायक रोहित साय उपस्थित थे। गाँव के बेटे  विष्णु साय को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाएं जाने से उत्साहित ग्रामीणों ने माताश्री जसमनी देवी को फूलो का हार पहना कर अभिन्दन किया और उनका चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया।


इस अवसर पर माताश्री जसमनी देवी ने लोगांे का आभार जताते हुए कहा कि जशपुर जिले के छोटे से गाँव के बेटे को छत्तीसगढ़ महतारी और यहाँ के आम लोगो की सेवा करने का जो अवसर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया है, उससे पूरा जशपुरांचल अभिभूत है। उन्होंने अभिन्दन समारोह मे विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व मे छत्तीसगढ़, विकास की एक नई इबारत लिखेगा। उल्लेखनीय है कि रविवार को विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाएं जाने की घोषणा के बाद से बगिया सहित पूरे जशपुर जिले मे जश्न मनाया जा रहा है। ढोल ताशे और लोक संगीत की धुन पर महिला और पुरुष नृत्य कर, अपनी खुशियाँ व्यक्त कर रहे हैं। पूरे जिले भर से बगिया स्थित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निवास पहुंच कर बधाई देने वालो का तान्ता लगा हुआ है। आम लोगो की सुविधा के लिए कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल और डीआईजी डी रवि शंकर के मार्गदर्शन मे सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गईं है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *