शक्ति के रेलवे स्टेशन से लगे सिंगनसरा फाटक में घंटो जाम लगने से नागरिक परेशान

भाजपा जांजगीर-चांपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने रेलवे डीआरएम को लिखा पत्र

उपरोक्त स्थान के आसपास अंडर ग्राउंड ब्रिज बनाने की करी मांग

सक्ति-शक्ति शहर के वार्ड क्रमांक- 17 से 18 जाने हेतु रेलवे स्टेशन के ठीक बगल में दशकों से स्थापित सिंगनसरा रेलवे फाटक के घंटों बंद रहने के चलते आम नागरिक परेशान हो चुके हैं, तथा रेलवे की मनमानी एवं हठधर्मिता के चलते गाड़ियां गुजरने के बाद टेमर फाटक को तो खोल दिया जाता है, किंतु सिंगनसरा का फाटक बंद ही रहता है, जिसके चलते दूर-दूर तक छोटे-बड़े वाहनों की लंबी लाइनें लग जाती हैं, तथा बाद में जब फाटक खुलता है तो जाम हटाने में काफी समय लग जाता है

एवं इसी समस्या के निराकरण हेतु भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा जिले के अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने 19 अप्रैल को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रेल मंडल बिलासपुर के डीआरएम को एक पत्र लिखकर मांग की है कि शक्ति रेलवे स्टेशन के बगल में स्थित रेलवे फाटक में अंडरग्राउंड ब्रिज का निर्माण किया जाए, जिससे आवागमन बेहतर ढंग से हो सके एवं फाटक बंद रहने से यहां लोग परेशान होते हैं, तथा वर्तमान में चौथी रेल लाइन का भी काम चल रहा है,जिसके चलते आवागमन काफी बढ़ गया है, एवं बड़े भारी मालवाहक वाहन चलने से आए दिन दुर्घटना का भी खतरा बना हुआ है, जिसे देखते हुए शीघ्र ही अंडरग्राउंड ब्रिज निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए एवं इस कार्य को स्वीकृति प्रदान की जाए

उल्लेखित हो कि सिंगनसरा रेलवे फाटक को लेकर वर्षों से नागरिक बेहद परेशान हैं, तथा लोगों का कहना है कि यहां अंडरग्राउंड ब्रिज की मांग अनेकों बार की जा चुकी है, किंतु क्षेत्र की जनता का यह दुर्भाग्य है कि रेलवे द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर इस रेलवे फाटक से ही नगर पालिका क्षेत्र शक्ति के वार्ड क्रमांक- 17 ,18 का भी एक बड़ा हिस्सा लाइन के उस पर निवास करता है, साथ ही नवीन जिले शक्ति के हिसाब से देखा जाए तो 2 विधानसभा क्षेत्रों की जनता बारहो महीने इसी मार्ग से आवागमन करती है,जिसमें प्रमुख रुप से चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र एवं जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र शामिल है

साथ ही इस मार्ग में देर रात्रि तक भी आवागमन देखा जा सकता है, किंतु इसके बावजूद रेलवे द्वारा ध्यान नहीं दिया जाना रेलवे की सक्रियता पर प्रश्नचिन्ह लगाता है, वहीं भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा जिले के अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने भेंटवार्ता में बताया कि उन्होंने शक्ति के सिंगनसरा रेलवे फाटक की इस मांग के लिए रेलवे उच्चाधिकारियों के अलावा जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के सांसद गुहाराम अजगळे से भी चर्चा कर ले इस विषय को रेल मंत्रालय दिल्ली तक रखेंगे तथा स्थानीय रेलवे स्टेशन से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण समस्याओं के लिए भी वे निरंतर प्रयास करेंगे

ज्ञात हो कि उपरोक्त रेलवे फाटक में समस्या को देखते हुए विगत वर्षों में तत्कालीन पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू ने भी रेलवे मंत्रालय से कई मर्तबा पत्र व्यवहार कर अंडर ग्राउंड ब्रीज मांग की थी, तथा नगरपालिका शक्ति द्वारा भी इस संबंध में विगत वर्षों में रेलवे प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है, एवं विगत वर्षों में तो यह भी जन चर्चा में था कि रेलवे द्वारा इस फाटक को ही बंद किया जाएगा तथा आम नागरिकों को जिसे वार्ड क्रमांक-18 एवं मालखरोदा की ओर जाना है उसे टेमर से घूम कर पुनः यहां आना पड़ेगा, ऐसा चर्चा बनी हुई थी, किंतु उसके बाद ना जाने क्यों रेलवे प्रशासन क्या चाह रहा है,यह तो समझ से परे है, किंतु आम नागरिक इस फाटक के चलते परेशान हो चुके हैं

शक्ति प्रेस क्लब शक्ति ने भी विगत वर्ष जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के सांसद गुहाराम अजगळे के स्थानीय विश्राम ग्रह शक्ति में आगमन के दौरान उनसे प्रतिनिधि मंडल के रूप में मुलाकात कर सकती रेलवे स्टेशन के बगल में अंडरग्राउंड ब्रिज एवं स्थानीय रेलवे स्टेशन की समस्याओं के निराकरण की मांग की थी, किंतु आज पर्यंत तक इन समस्त समस्याओं का कोई निराकरण नहीं हो पाया है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *