CISF अफसर का शव मिला, नदी में डूबने से हुई मौत

जगदलपुर। नगरनार स्टील प्लांट के सब इंस्पेक्टर आकाश चौधरी की मौत ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। महाशिवरात्रि पर दोस्तों के साथ घूमने गए SI नदी में डूब गए थे, जिनका शव लगभग 36 घंटे की लगातार सर्चिंग के बाद बरामद किया गया।

जानकारी के अनुसार SI आकाश चौधरी अपने चार दोस्तों के साथ छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर स्थित गुल्मी घूमने गए थे। उसी दौरान गुल्मी नदी में नहाते समय तेज पानी के बहाव में बहने की जानकारी मिली। नदी में गिरने और डूबने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और खोजी टीमों को अलर्ट किया गया। घटना नगरनार थाना क्षेत्र से संबंधित बताई जा रही है।

जवान की तलाश के लिए NDRF, SDRF, तथा उड़ीसा राज्य की विशेष टीमों ने मिलकर लगभग 24-36 घंटे तक लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया। कठिन प्रयासों के बाद मंगलवार सुबह नदी किनारे SI आकाश चौधरी का शव मिला।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *