सक्ती- भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्य राज्य आयुक्त विनोद सेवनलाल चंद्राकर के 5 सितंबर के जन्म दिवस एवं शिक्षक दिवस पर शक्ति जिले के ग्राम कुटराबोड़ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भारत स्काउट गाइड द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया, इस दौरान भारत स्काउट गाइड के बच्चों द्वारा जहां वृहद रूप से विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया तो वही वृक्षारोपण के लिए भी स्काउट गाइड के बच्चों ने कहा
कि वृक्षारोपण की दिशा में हमें सकारात्मक पहल करनी चाहिए तथा आज हम सभी के लिए एक विशेष दिवस है तथा इस दिवस पर हम सभी वृक्षारोपण करना एवं वृक्षारोपण करने के बाद उसे संरक्षण देने का भी संकल्प लेते हैं, इस दौरान भारत स्काउट गाइड शैक्षणिक जिले शक्ति के जिला संगठन आयुक्त डी ओ सी राजकुमार पटेल सहित अन्य स्काउट अधिकारीगण मौजूद रहे, तथा भारत स्काउट गाइड जिला शक्ति की ओर से राज्य मुख्य आयुक्त विनोद सेवन लाल चंद्राकर जी को उनके अवतरण “दिवस पर भी शुभकामनाएं प्रेषित की गई