रायगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ओ पी जिंदल एयर स्ट्रीप रायगढ़ पहुँचे है। मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी भी उपस्थित है। मुख्यमंत्री का ओ पी जिंदल एयरस्ट्रीप पर संभाग आयुक्त बिलासपुर के डी कुंजाम, आईजी अजय यादव, कलेक्टर कार्तिकेय गोयल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया।

चौक-चौराहों में फूल मालाओं की सजावट की गई है। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए जगह-जगह मंचों में विशेष सजावट के साथ अभिनंदन द्वार बनाए गए हैं। रायगढ़ स्थित गांधी पुतला चौक में मुख्यमंत्री साय के स्वागत में मंच बनाया गया है। मंच के चारो ओर फूल-पत्तों की सजावट की गई है। इसके अलावा कई जगह पर रंग-बिरंगे गुब्बारों की सजावट भी की गई है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *