मुख्यमंत्री बाल संदर्भ मेला का किया गया आयोजन

किरंदुल-किरन्दुल वार्ड क्रमांक 03 गजराज कैम्प आंगनवाड़ी केंद्र में एकीकृत महिला बाल विकास परियोजना द्वारा मंगलवार को मुख्यमंत्री बाल संदर्भ मेला का आयोजन किया गया।इस दौरान 25 आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चे का स्वास्थ्य जांच कर सर्दी खांसी बुखार खुजली कृमिनाशक दवा व मल्टी विटामिन की दवा दी गई। डॉक्टर लक्ष्मी कश्यप सुपरवाइजर सायरा बानो खान के अनुसार 30 बच्चे को वायरल फीवर सर्दी खांसी बीमारियों का जांच कर दवाई दी गई।सभी बच्चे स्वास्थ रहें यही उद्देश्य से यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दौरान डॉक्टर लक्ष्मी कश्यप,सुपरवाइजर सायरा बानो खान व अनेक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *