रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राज्य स्तरीय प्रगतिशील कृषक सम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सम्मेलन को दोपहर 2 बजे सम्बोधित करेंगे और राज्य स्तर पर कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उन्नत एवं प्रगतिशील कृषकों, स्व-सहायता समूहों और संस्थाओं को सम्मानित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री के साथ सच्ची बात का कार्यक्रम होगा।
सम्मेलन के प्रारंभ में दोपहर 1.30 बजे से किसान चौपाल का आयोजन होगा। सम्मेलन में दोपहर 3 बजे से मेड इन छत्तीसगढ़रू मेड ऑफ इंडिया पर विचार-विमर्श में कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा और वेकूल के को-फाउंडर कार्तिक जयरामन हिस्सा लेंगे। इसके बाद दोपहर 3.30 बजे से कृषि सुधाररू इसे सही तरीके से करना विषय पर सम्मानित होने वाले किसान अपने अनुभव साझा करेंगे। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे शाम 4.30 बजे सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। न्यू इंडियन एक्सप्रेस द्वारा इस सम्मेलन का आयोजन राजधानी रायपुर के हॉटल बेबीलोन केपिटल में किया गया है।