रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और लोकप्रिय राजनेता बिसाहू दास महंत की जयंती पर उन्हें नमन किया। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बिसाहू दास महंत की स्मृति में कोरबा के शासकीय मेडिकल कॉलेज का नामकरण करने की भी घोषणा पहले ही की जा चुकी है।