मुख्यमंत्री बघेल ने धरसींवा विधायक अनिता शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धरसींवा विधायक अनिता शर्मा को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने शर्मा के स्वस्थ, सुदीर्घ और खुशहाल जीवन की कामना की है।

छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन

सीएम ने ट्वीट कर लिखा – सरल और सहज व्यक्तित्व की धनी मिनीमाता जी ने अपना पूरा जीवन मानव सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने दलितों के नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिये अस्पृश्यता निवारण अधिनियम को संसद में पारित कराने में महती भूमिका निभाई। बाल विवाह और दहेज प्रथा के विरोध में उन्होंने समाज से लेकर संसद तक अपनी आवाज उठाई। भिलाई इस्पात संयंत्र में स्थानीय निवासियों को रोजगार और औद्योगिक प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में भी उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया।

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्रों के कमज़ोर आय वर्ग की श्रमिक महिलाओं को प्रसूति के लिये आर्थिक सहयोग प्रदान करने के लिए ‘मिनीमाता महतारी जतन योजना’ संचालित की जा रही है। समाज एवं महिलाओं के उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिनीमाता के नाम पर राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया जाता है। राज्य में हसदेव बांगो बांध को मिनीमाता के नाम से पहचान दी गई है। मिनीमाता का सेवाभावी और प्रेरणादायी व्यक्तित्व सदा याद किया जाएगा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *