इंटरनेट पर छाया मौनी रॉय और सूरज नांबियार का पूल वाला हॉट डांस, फैंस नहीं हटा पा रहे नजरें

टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी छाप छोड़ने वाली मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय एवं सूरज नांबियार की कलरफुल वेडिंग ने प्रशंसकों का दिल जीत लिया हैं. सोशल मीडिया पर मौनी रॉय की शादी की फोटोज खूब वायरल हो रही हैं. ऐसे में अब मौनी की शादी के एक फंक्शन का और वीडियो वायरल हो रहा है. दरअसल, ये वीडियो आफ्टर वेडिंग पूल पार्टी का वीडियो है. वीडियो में मौनी रॉय एवं सूरज नांबियार का जबरदस्त डांस देख कर प्रशंसक खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं. मौनी एवं सूरज के दोस्त इस पूल पार्टी में स्टाइलिश अवतार में नजर आ रहे हैं.

वही हाथों में शैंपियन एवं पानी में फुलफन करते हुए स्टार्स दिखाई दे रहे हैं. इस बीच मौनी एवं सूरज भी बॉल डांस करते हैं तथा मौनी सूरज की बाहों में झूलती दिखाई दे रही हैं. तो वहीं अर्जुन बिजलानी पार्टी एंजॉय करते, तो दूसरी तरफ मंदिरा बेदी भी ग्रीन ऑउटफिट में बहुत बोल्ड अवतार में डांस करती नजर आ रही हैं.

वही हाल ही में कुछ दिनों पहले मौनी के बेहद स्पेशल फ्रेंड अर्जुन बिजलानी ने मौनी की शादी के फंक्शन का एक वीडियो क्लिप साझा करते हुए अभिनेत्री के लिए भावुक पोस्ट लिखा था. उन्होंने लिखा था- ‘अ ड्रीम वेडिंग, नहीं मेरा मतलब मटीरियलिस्टिक तरीके वाली शादी का नहीं, वो सपना मेरी फ्रेंड मौनी रॉय ने देखा था कई वर्ष पहले. अब वो पूरा हुआ है बिलकुल वैसे ही जैसा वो चाहती थी. हंसी खुशी के साथ. हम सब इसके गवाह बने. सूरज तुम रॉकस्टार हो हमारी मौनी को हमेशा खुश रखना जिसमें हमें कोई डाउट नहीं है. ईश्वर तुम दोनों को हमेशा खुश रखे.’

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *