छत्तीसगढ़ के 10 मीटर एयर पिस्टल सब यूथ स्टेट चैंपियन कर्मण्य नेशनल्स खेलने दिल्ली रवाना हुए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सब-यूथ 10 मीटर एयर पिस्टल चैंपियन कर्मण्य उपाध्याय शुक्ला आगामी 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप, नई दिल्ली में 23 दिसंबर को अपना मुकाबला खेलेंगे। कर्मण्य अपने अभ्यास मुकाबलों में लगातार ऐसे स्कोर कर रहे हैं जो नेशनल टीम में चयन के लिए उपयुक्त माने जा रहे हैं।

इसी वजह से छत्तीसगढ़ राज्य, उनके कोच और खेल प्रेमियों को उनसे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में काफी उम्मीदें हैं। राजकुमार कॉलेज, रायपुर में कक्षा 9 वीं में अध्ययनरत कर्मण्य ने छत्तीसगढ़ राज्य में सब-यूथ वर्ग के 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। वे सोशल एक्टिविस्ट कुणाल शुक्ला और कांग्रेस नेत्री प्रीति उपाध्याय शुक्ला के पुत्र हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *