लौह नगरी बचेली के पालिका परिषद द्वारा पालिका अध्यक्ष पूजा साव एवन सभी महिला पार्षद के साथ छत्तीसगढ़ राज्य में मनाए जाने वाले प्रथम पारंपरिक तिहार हरेली सोमवार को बचेली के अंचल मंगल भवन में धूमधाम से मनाया गया सभी महिला पार्षदों के द्वारा अपने अपने वार्ड यानी वार्ड नंबर 1 से लेकर 18 तक की सभी महिलाएं एवं तमाम नगर पालिका क्षेत्र के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी के लोग इस पर्व के आमंत्रित किया गया था जिसमे सभी लोग सम्मिलित हुए हरेली पर्व में सर्वप्रथम राज्य गीत अरपा पैरी के का गान किया गया उसके बाद छत्तीसगढ़ महतारी के फोटो पर माल्यार्पण करके दीप प्रज्वलित करके पूजा अर्चना की गई एवं सभी किसानों के औजार हल फावड़ा कुदाली रापा आदि का पूजा किया गया जो किसानों के खेत में खेती करने का काम से जाना जाता है हरेली के दिन गेड़ी चलाने की परंपरा जो पूरे राज्य इस गेड़ी को चला कर खुशियां मनाई जाती है

बचेली के मंगल भवन में हरेली तिहार के महापर्व में कार्यक्रम भी किया गया गया जिसका वार्ड नंबर 11 की पार्षद बीना साहू जी के द्वारा मंच संचालन कर विशेष योगदान दिया गया और हरेली को क्यों मनाते हैं उसकी पूरी जानकारी दी गई खेती किसानी में काम आने वाले औजारों की पूजा करके गांव के मवेशियों को जंगली जड़ी बूटी गेहूं आटे से बने लौंजी को खिलाने की परंपरा की जानकारी दिया गया इस त्यौहार को अन्नदाता के त्यौहार के नाम से भी जाना जाता है शुरुआत से लेकर अंत तक कार्यक्रम को समापन छत्तीसगढ़ी भाषा में प्रयोग किया गया सभी पार्षद अपनी एकरुपता को दिखाते हुए एक रंग की साड़ी छत्तीसगढ़ी पोशाक धारण किए हुए थे आंगनवाड़ी की कार्यकर्ता और बच्चों के द्वारा भी नृत्य किया गया था पारंपरिक गीत करमा पर सभी महिला पार्षद बिना साहू किरण जायसवाल दमयंती साहू रीना दुर्गा निर्मला तिर्की एल्डरमैन सुशीला नियाल कमला सोनवानी और सपना पालिका अध्यक्ष

पूजा साव के नेतृत्व में कर्मा नृत्य की प्रस्तुति दी जो बेहद सराहनीय था उसके बाद इस हरेली पर्व में उत्साह अपने चरम में थी राज्य कवियत्री शकुंतला शिंदे द्वारा सुंदर गीत प्रस्तुत किए प्रधान द्वारा भी गीत प्रस्तुत किया गया इस कार्यक्रम में सभी पार्षदों द्वारा छत्तीसगढ़ी व्यंजन गुलगुला भजिया चीला रोटी जैसे अनेक व्यंजन तैयार किए जिसे प्रसाद के रूप में सभी को बांटा गया महिला को द्वारा गिरी भी चलाया गया इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में एलिजाबेथ लाल माया अधिकारी तोमनश्री अनिशा निहलानी शबाना परवीन केशरवानी के साथ बचेली के संभ्रांत परिवार के लोग सम्मलित हुए जो बेहद हर्ष का विषय है और अंत में नगर पालिका अध्यक्ष पूजा साहू जी के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया और बेहतरीन कार्यक्रम का समापन किया गया