जेईई की कोचिंग कर रहे, छत्तीसगढ़ के छात्र ने की आत्महत्या

जयपुर: राजस्थान के कोटा में जेईई की कोचिंग कर रहे छत्तीसगढ़ के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने पुष्टि की कि शुभकुमार चौधरी सोमवार को मृत पाया गया। अधिकारियों ने बताया, ”सोमवार रात को छत्तीसगढ़ के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र दो साल से कोटा में रहकर जेईई की तैयारी कर रहा था। संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन्स का परिणाम सोमवार रात घोषित कर दिया गया। इसके तुरंत बाद, छात्र ने आत्महत्या कर ली।”

डीएसपी भवानी सिंह ने कहा, चौधरी (16) एक छात्रावास में रहता था। “शुभकुमार 12वीं कक्षा का छात्र था। आज सुबह जब उसके माता-पिता ने फोन किया, तो उसने फोन नहीं उठाया। उन्होंने तुरंत वार्डन को बुलाया, जिसने धक्का देकर उसके कमरे का गेट खोला तो छात्र पंखे से लटका हुआ मिला।”

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छात्र ने यहीं से 11वीं की पढ़ाई भी की थी। आत्महत्या का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। जवाहर थाना पुलिस ने शव को उतारकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *