जांजगीर-चांपा जिले के नए प्रभारी होंगे गिरधर गुप्ता, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह को मिली कोरबा जिले की कमान
गिरधर गुप्ता अविभाजित मध्यप्रदेश के समय खनिज विकास निगम के चेयरमैन पद का भी कर चुके है निर्वहन
शक्ति- छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने प्रदेश के 8 जिलों में जिला संगठन प्रभारियों एवम सह प्रभारियों के प्रभार जिलों में फेरबदल किया है
तथा उक्तआशय की नियुक्ति का पत्र छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय ने जारी करते हुए जांजगीर-चांपा जिले का प्रभारी गिरधर गुप्ता को बनाया है, तो वहीं बेलतरा के विधायक रजनीश सिंह कोरबा जिले की कमान देखेंगे, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय द्वारा किए गए फेरबदल में कोंडागांव जिले के भाजपा संगठन प्रभारी श्रीनिवासराव गद्दी एवं सह प्रभारी विद्या शरण तिवारी होंगे, बीजापुर जिले के प्रभारी शिवनारायण पांडेय ,दंतेवाड़ा जिले के सह प्रभारी जी.वेंकटेश्वर राव, जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी गिरधर गुप्ता,कोरबा जिले के प्रभारी रजनीश सिंह एवं सह प्रभारी गोपाल साहू, बेमेतरा जिले के प्रभारी विक्रांत सिंह, जशपुर जिले के प्रभारी रामकिशुन सिंह, कोरिया जिले के सह प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर होंगे
उल्लेखित हो कि भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष द्वारा किए गए जिले में संगठन प्रभारी एवं सह प्रभारियों के फेरबदल को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर देखा जा रहा है,एवं 2023 में विधानसभा के चुनाव होने हैं, तथा भारतीय जनता पार्टी के जिले में संगठन को मजबूती बनाने की दिशा में इस फेरबदल को बताया जा रहा है

वही जांजगीर-चांपा जिले के जिला संगठन प्रभारी बनाये गये गिरधर गुप्ता पूर्व में भी जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी के रूप में काम कर चुके हैं, तो वही गिरधर गुप्ता अविभाजित मध्यप्रदेश के समय खनिज विकास निगम के चेयरमैन, छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री, सहित विभिन्न राजनीतिक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं, एवं गिरधर गुप्ता रायगढ़ जिले के खरसिया के निवासी हैं, तथा अविभाजित मध्यप्रदेश के समय से राजनीतिक, सामाजिक एवं व्यापारिक क्षेत्र में भी गिरधर गुप्ता काफी प्रभावशाली व्यक्तित्व के रूप में अपनी पहचान रखते हैं, कोविड-19 महामारी में भी गिरधर गुप्ता ने स्वयं हजारों की संख्या में मास्क बनाकर लोगों को घर-घर जाकर मास्क बांटा था, तो वहीं आम जनता के प्रतिनिधि के रूप में भी वे निरंतर शासन-प्रशासन से संघर्ष करते हुए कार्य करते हैं
तथा खरसिया विधानसभा की बात करें तो गिरधर गुप्ता काफी जनाधार वाले नेता है,वही बेलतरा के विधायक रजनीश सिंह जो कि पूर्व में जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी थे उन्हें कोरबा जिले का प्रभार सौंपा गया है,तथा रजनीश सिंह भी पूर्व में बिलासपुर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं, तथा काफी जनप्रिय नेता के रूप में संगठन में उनकी पकड़ है