मंच के संरक्षक कन्हैया अग्रवाल ने कहा- प्रदेश में युवाओं के सशक्त संगठन के रूप में कार्यरत है छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच
मंच के सक्रिय- श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं सहित सेवा कार्य करने वाली संस्थाओं का हुआ सम्मान, मंच पदाधिकारियों ने किया तुर्री धाम के बाबा भोलेनाथ का दर्शन
मंच के प्रदेश सलाहकार बने अमरलाल अग्रवाल(कॉन्ट्रेक्टर) शक्ति, महिला विंग की शक्ति जिलाअध्यक्ष बनाई गई गुड्डी अग्रवाल,तो वहीं मंच के रायगढ़ जिला अध्यक्ष बने कौशल अग्रवाल
सक्ती- छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच द्वारा 6 दिसंबर को शक्ति शहर के स्टेशन रोड स्थित गिरिराज रेन बसेरा में अग्रवाल समाज की कुलदेवी महालक्ष्मी जी के वरदान दिवस कार्यक्रम का आयोजन अगहन पूर्णिमा के मौके पर किया गया, इस अवसर पर शक्ति के गिरिराज रेन बसेरा के संचालक अमरलाल अग्रवाल कॉन्ट्रेक्टर के आतिथ्य में इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ,जिसमें आगंतुकों का सम्मान तिलक लगाकर एवं फूलों की वर्षा के साथ समाज की बहनों ने किया, इस दौरान कुलदेवी मां लक्ष्मी जी, भगवान अग्रसेन जी एवं भारत माता के तैल चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ इस अवसर पर प्रसिद्ध भजन गायक विक्की सिंघल ने भी महालक्ष्मी जी की आरती एवं खाटू श्याम जी के भजनों की प्रस्तुति दी

तथा आयोजक शक्ति शाखा की ओर से आगंतुक समस्त सदस्यों का स्वागत किया गया तथा कार्यक्रम के दौरान मंच पर उपस्थित अतिथियों में छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच के संरक्षक कन्हैया अग्रवाल, प्रांतीय महामंत्री नितेश अग्रवाल रायपुर,प्रांतीय उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया, विशिष्ट अतिथि के रूप में चंद्रहासिनी ट्रस्ट चंद्रपुर के डायरेक्टर म,ट्रस्टी पूनमचंद अग्रवाल डोमनपुर, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल शक्ति, डीएम चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य सुरेश अग्रवाल (डीएम), महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष संध्या अग्रवाल रायपुर प्रमुख रूप से उपस्थित थे, पूजा-अर्चना का कार्यक्रम रामचंद्र मारवाड़ी पंचायती मंदिर ट्रस्ट के पंडित राधेश्याम शर्मा एवं पंडित रिंकु शर्मा ने संपन्न कराया, इस दौरान शक्ति की महिला सदस्यों द्वारा आगंतुक समस्त अतिथियों का तिलक लगाकर एवं फूलों के माध्यम से स्वागत- सत्कार किया गया तथा कार्यक्रम में काफी संख्या में छत्तीसगढ़ प्रदेश के रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, दुर्ग, भिलाई, कोरबा, सारंगढ़, सहित विभिन्न स्थानों से सदस्य-समाज बंधु मौजूद थे, तथा कार्यक्रम में शक्ति शहर के भी विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक, राजनैतिक, संगठनों के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे

कार्यक्रम के दौरान विगत दिनों 13- 14 अगस्त को रायपुर में संपन्न अखिल भारतीय अग्रवाल एजुकेटेड विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन के श्रेष्ठ- सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया तो वही इस अवसर पर सक्ती शहर की भी विभिन्न संस्था प्रमुखों का भी सम्मान किया गया, कार्यक्रम को मंच के संरक्षक कन्हैया अग्रवाल रायपुर ने संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच दशकों से तथा अविभाजित मध्यप्रदेश के समय से छत्तीसगढ़ प्रदेश में समाज हित, जनसेवा एवं रचनात्मक कार्य कर रहा है, तथा सभी बंधुओं के सहयोग से निरंतर प्रतिवर्ष एजुकेटेड परिचय सम्मेलन का भी विगत 11 वर्षों से सफल आयोजन किया जा रहा है,कार्यक्रम को चंद्रहासिनी के डायरेक्टर पूनमचंद्र अग्रवाल डोमनपुर एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल ने भी संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रदेश में समाज के युवाओं द्वारा जो कार्य किए जा रहे हैं,वह प्रशंसनीय तथा समाज के प्रत्येक व्यक्ति को संगठन की मुख्यधारा के साथ जुड़कर कार्य करना चाहिए

कार्यक्रम को महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष संध्या अग्रवाल एवं प्रांतीय महामंत्री नितेश अग्रवाल रायपुर ने भी संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल युवा मंच के कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से निरंतर हम वर्षभर विभिन्न कार्यक्रम करते हैं, तथा समाज बंधुओं का सहयोग हमारे लिए अति महत्वपूर्ण है, कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ प्रांत युवा अग्रवाल मंच की ओर से शक्ति जिले की महिला अध्यक्ष के रूप में गुड्डी अग्रवाल एवं छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल मंच के रायगढ़ जिले के अध्यक्ष के रूप में कौशल अग्रवाल की नियुक्ति की गई साथ ही अग्रवाल युवा मंच की प्रांतीय कार्यकारिणी में प्रमुख सलाहकार के रूप में अमरलाल अग्रवाल कॉन्ट्रेक्टर सक्ति को शामिल किया गया, तथा बैठक के दौरान सदस्यों में भी काफी उत्साह देखा गया एवं कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन देते हुए आतिथ्य शाखा की ओर से अमरलाल अग्रवाल सक्ती ने कहा कि आज हमारा सौभाग्य है कि शहर में प्रदेश स्तर की यह बैठक एवं कार्यक्रम हो रहा है, तथा निरंतर ऐसे कार्यक्रमों से जहां आपस में संवाद बढ़ता है, तो वहीं समाज बंधुओं में भी समाज की जिम्मेदारियों को लेकर एक जागरूकता आती है, तथा कुल देवी महालक्ष्मी जी के वरदान दिवस के इस कार्यक्रम के रूप में मुझे भी यह अवसर प्रदेश नेतृत्व ने दिया है,जिसके लिए मैं उनका आभारी हूं, तथा मैं निरंतर समाज के कामों में आगे भी इसी तरह से सहयोग करता रहूंगा

इस अवसर पर आगंतुक सदस्यों के स्वागत में आयोजक शाखा एवं गिरिराज रैन बसेरा के संचालक अमरलाल अग्रवाल की ओर से स्वल्पाहार एवं दोपहर भोजन की सुंदर व्यवस्था की गई, तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच के आशीष गोयल सक्ती, मयंक अग्रवाल शानू सक्ती,चिराग अग्रवाल सक्ति,प्रदेश पदाधिकारी/ सदस्य,महिला विंग के सदस्य बिलासपुर से पधारे महिला इकाई के सदस्य एवं शक्ति इकाई के सभी पदाधिकारी/सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा तथा कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक भी काफी संख्या में मौजूद रहे
कार्यक्रम के दौरान गिरिराज रैन बसेरा के संचालक अमरलाल अग्रवाल की माताजी का भी सम्मान किया गया, तथा उनकी माताजी ने भी मंच के माध्यम से अपने गीतों की प्रस्तुति दी, कार्यक्रम में महिला समिति शक्ति कि गुड्डी अग्रवाल, मीना अग्रवाल, रंजना गोयल, रेखा पूनम अग्रवाल, मीना दिलीप अग्रवाल, सविता मुकेश गोयल,बजरंग अग्रवाल, रिंकू आनंद अग्रवाल, बिलासपुर से महिला टीम की सीमा जाजोदिया सहित सदस्यगण, रायपुर से संध्या अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, अमिता सिंघानिया,वंदना अग्रवाल, बबीता अग्रवाल, छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच के प्रदेश पदाधिकारी डॉ निर्मल कुमार अग्रवाल रायपुर, राजेश केडिया रायपुर, सुरेश अग्रवाल मामा रायपुर, नितेश अग्रवाल रायपुर,दिव्यांश अग्रवाल लकी, आयुष अग्रवाल, शिव अग्रवाल रायपुर, डॉ नितेश कुमार अग्रवाल चांपा, नरेश अग्रवाल बोरा, राजा जैन, कौशल अग्रवाल रायगढ़, तरुण अग्रवाल सरगांव,सौरभ अग्रवाल बिल्हा, नीलेश अग्रवाल मुंगेली जिला अध्यक्ष, पितांबर अग्रवाल चंपा, नारायणी सेवा समिति चांपा के महेंद्र मित्तल, विशंभर दयाल अग्रवाल, सावी मित्तल, ममता अग्रवाल, निर्मला अग्रवाल मौजूद रहे तथा कार्यक्रम के दौरान मंच की ओर से मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा के अध्यक्ष मनीष कथूरिया, राकेश अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल को सम्मानित किया गया तो वहीं अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद सक्ती को भी सेवा कार्यो के लिए रामअवतार अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल लाला, कपूरचंद अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल डीएम,अमरलाल अग्रवाल, प्रकाश चंद्र अग्रवाल की उपस्थिति में सम्मानित किया गया वहीं विगत दिनों शक्ति में संपन्न परिचय सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए हरिओम अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, छेदीलाल गर्ग को सम्मानित किया गया,गल्ला किराना संघ के पूर्व अध्यक्ष रमेश अग्रवाल, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष सुभाषचंद्र गर्ग, जन सेवा समिति के अध्यक्ष अशोक खेतान, सुरेश अग्रवाल शक्ति,अग्रवाल सभा सक्ती के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल,अशोक अग्रवाल पंचमुखी को भी सम्मानित किया गया|