चंद्रपुर में होंगी मल्टी सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल की स्थापना
अस्पताल निर्माण हेतु आपस में हुई सहमति, आवश्यक जमीन एवं राशि उपलब्ध कराएगा ट्रस्ट, चंद्रहासिनी देवी चंद्रपुर की निश्रा में संगम किनारे वृद्ध आश्रम को संचालित करेगा छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन एवं गायत्री चेतना केंद्र चंद्रपुर
चंद्रपुर परीक्षेत्र में समाज द्वारा चलाए गए सेवा के प्रकल्प देते हैं, पूरे प्रदेश को प्रेरणा – नेतराम अग्रवाल ( प्रांतीय अध्यक्ष)
सक्ति-सामाजिक कुरीतियों से दूर रहते हुए हमारी गौरवशाली संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन से ही हम एक सशक्त सुरक्षित समृद्धि समावेशी एवं मूल्य निष्ट राष्ट्र और समाज के निर्माण की ओर अग्रसर होंगे, मुख्य अतिथि की आसंदी से उक्तआशय के विचार व्यक्त करते हुए अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सियाराम अग्रवाल ने आगे कहा कि हमें सेवा और समाज उत्थान के कार्यों को और आगे बढ़ाना होगा।
सहज सरल सौम्य व्यक्तित्व के धनी छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के अध्यक्ष नेतराम अग्रवाल ने चंद्रपुर में समाज द्वारा चलाए जा रहे निर्माण कार्य, स्कूल के संचालन व्यवस्था, भवन एवं उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन कर मुक्त कंठ से वहां के संचालन व्यवस्था की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि इस छोटे से परीक्षेत्र में अग्रवाल समाज के द्वारा ऐसे अनेक सेवा के प्रकल्प चलाए जा रहे हैं जो पूरे प्रदेश को प्रेरणा देते हैं,अपने सारगर्भित उद्बोधन में डॉ अशोक अग्रवाल ने कहा कि आज समाज को अपने बच्चों को शास्त्र पढ़ाने के साथ-साथ शस्त्र की शिक्षा देनी भी आवश्यक है, हम ऐसे ही स्थान की तलाश में हैं जहां गुरुकुल की भी स्थापना की जा सके

कार्यकारी प्रांतीय अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल राजू ने आज के इस भ्रमण उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा की छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन वरिष्ठ जनों के लिए एक बहुत ही वृद्ध बृहद सुसज्जित वृद्ध आश्रम का संचालन करने जा रहा है, जिसके लिए उपयुक्त स्थान की तलाश में आज यह प्रतिनिधिमंडल चंद्रपुर आया है, सभा को बिलासपुर संभागीय अग्रवाल महासभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल,अग्र अलंकरण की संयोजिका एवं महिला संगठन की प्रांतीय महामंत्री डॉ अनीता मोहनलाल अग्रवाल ने भी संबोधित किया
अग्रोहा सेवा संघ परीक्षेत्र चंद्रपुर डभरा के आतिथ्य में रामअवतार अग्रवाल चंद्रपुरिहा के आव्हान पर छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों का एक दौरा कार्यक्रम विगत दिनों चंद्रपुर में संपन्न हुआ, अग्रसेन भवन चंद्रपुर में स्वागत, स्वल्पाहार , भगवान अग्रसेन की मूर्ति पर माल्यार्पण, पूजा, दीप प्रज्वलन एवं आरती के पश्चात तय कार्यक्रम अनुसार प्रदेश से आए प्रतिनिधि मंडल को, गायत्री चेतना केंद्र, सरस्वती शिशु मंदिर, सरस्वती इंग्लिश मीडियम स्कूल का अवलोकन कराते हुए श्री चंद्रहासिनी देवी मां के मंदिर के दर्शन कराया गया, जहां दोपहर भोज के साथ सैकड़ों अग्र बंधुओं ने प्रसाद का आनंद लिया,देवी दर्शन एवं संस्थान स्कूल भ्रमण पश्चात प्रतिनिधिमंडल के अग्रसेन भवन आगमन पर बैठक प्रारंभ हुई, मंच संचालन शरद अग्रवाल द्वारा , एवं पूनमचंद अग्रवाल डोमनपुर द्वारा स्वागत उद्बोधन किया गया

संगठन की तरफ से पूरे कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र अग्रवाल राजू ने किया,आगंतुक सभी अतिथियों का शाल श्रीफल जैकेट्स से सम्मान किया गया,बैठक में परिक्षेत्र के प्रबुद्ध जनों के साथ गहन विचार विमर्श उपरांत जिन तीन महत्वपूर्ण कार्यों पर विचार हुआ उसमें– वृद्धाश्रम का संचालन, क्षेत्र के लिये नितांत आवश्यक है, श्रेष्ठ चिकित्सालय का निर्माण, जो छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के एजेंडे में भी शामिल है, जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के संबंध में विचार विमर्श किया गया चिकित्सालय निर्माण से सिर्फ क्षेत्र ही नहीं वरन सुदूर प्रदेश की जनता भी लाभान्वित होगी
इस प्रस्ताव पर गोपाल जी महाप्रभु एवं चंद्रहासिनी मंदिर सार्वजनिक न्यास के द्वारा अस्पताल निर्माण हेतु आवश्यक जमीन एवं प्रतिवर्ष एक करोड़ की राशि 10 वर्ष तक 100000000/- ट्रस्ट द्वारा दिए जाने की घोषणा की गई इस संबंध में ठोस कार्ययोजना बनाते हुए शीघ्र ही ट्रस्ट एवं छत्तीसगढ़ प्रांत अग्रवाल संगठन के संयुक्त प्रयास से शीघ्र ही चिकित्सालय निर्माण का प्रयास प्रारंभ किया जाएगा
संगठन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा आश्वासन दिया गया कि इस संबंध में एक आवश्यक बैठकर् चंद्रहासिनी मंदिर ट्रस्ट एवं एवं प्रांतीय पदाधिकारियों के बीच रखी जाएगी एवं सहमति बनने पर कार्ययोजना बनाकर इसे मूर्त रूप प्रदान करने का निर्णय लिया गया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ अशोक अग्रवाल को सोशियोलॉजी में डॉक्टरेट प्राप्त करने पर सारंगढ़ के अग्रवाल बंधु एवं बिलासपुर के उपस्थित अग्र बंधुओं द्वारा शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया,संभागीय अग्रवाल महासभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रायगढ़ के बाबूलाल अग्रवाल का एवं संभाग के महामंत्री बनने पर राजेंद्र अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष बनने पर डॉ अनीता अग्रवाल का प्रांतीय संगठन द्वारा शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया,तत्पश्चात चंद्रहासिनी विद्यापीठ अवलोकन एवं राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित नीलांबर देवांगन के कोसा शाप भ्रमण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया,मां चंद्रहासिनी की पुण्य धरा पर दिनांक 15 मार्च 2022 को अग्रोहा सेवा संघ परीक्षेत्र चंद्रपुर डभरा के आतिथ्य में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन की बैठक में सियाराम अग्रवाल रायपुर, जयदेव सिंघल दुर्ग,नेतराम अग्रवाल भिलाई, डॉ अशोक अग्रवाल रायपुर, राजेंद्र अग्रवाल राजू बिलासपुर,बाबूलाल अग्रवाल रायगढ़, दीनदयाल गोयल भिलाई ,नंदकिशोर अग्रवाल रायपुर, डॉ अनीता अग्रवाल प्रमुख मौजूद रहे