छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल महिला संगठन ने वर्चुवल कार्यक्रम के माध्यम से किया सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन

महिला संगठन की प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध योग प्रशिक्षिका गंगा अग्रवाल के मार्गदर्शन में निरंतर चल रहा वर्चुअल सूर्य नमस्कार

सक्ती- छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल महिला संगठन द्वारा वर्चुअल रूप से सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन 19 जनवरी को किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल महिला संगठन की प्रदेश अध्यक्ष एवं पतंजलि की छत्तीसगढ़ प्रदेश पदाधिकारी गंगा अग्रवाल के मार्गदर्शन में मंत्रोच्चार के साथ सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम किए गए

साथ ही इस दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ विध्न विनायक भगवान श्री गणेश जी की वंदना, एवं पितर देव् जी की वंदना के साथ हुआ, तत्पश्चात भजन अंताक्षरी का कार्यक्रम आशा अग्रवाल के द्वारा संपन्न कराया गया एवं इस अंताक्षरी कार्यक्रम में 18 सदस्यों की अलग-अलग टीमें बनाई गई जिसमें प्रथम वृंदावन ग्रुप में- उषा अग्रवाल, प्रतिमा अग्रवाल, नीरू अग्रवाल, सिया अग्रवाल अम्बिकापुर, पूनम अग्रवाल, अनीता अग्रवाल बिलासपुर, द्वितीय झुंझुनू ग्रुप में- अनीता अग्रवाल भिलाई, राजबाला अग्रवाल,  भगवती अग्रवाल कोरबा,  हेमलता अग्रवाल, शारदा सिंघानिया, प्रिया अग्रवाल, तृतीय सालासर ग्रुप में– मधु मित्तल,  डिंपल अग्रवाल, सरला अग्रवाल, प्रेमलता गर्ग, कमलेश जी, गंगा अग्रवाल प्रमुख रूप से शामिल थे

 

तथा वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान पूरे उत्साह के साथ सभी महिला सदस्यों ने भजनों का आनंद लिया तो वही इस वर्चुअल कार्यक्रम में आयोजित अंताक्षरी भजन कार्यक्रम के प्रथम स्थान पर सालासर ग्रुप रहा, दूसरे स्थान पर वृंदावन ग्रुप एवं तृतीय स्थान पर झुंझुनू ग्रुप रहा वर्चुअल कार्यक्रम की आयोजक छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल महिला संगठन ने इस कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले सभी महिला सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के उत्साह के वर्चुअल कार्यक्रम संपन्न हुआ

तथा इस अवसर पर महिला संगठन की प्रदेश अध्यक्ष गंगा अग्रवाल ने सूर्य नमस्कार के महत्व पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए कहा कि आज हम योग के माध्यम से अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं, तो वहीं सूर्य नमस्कार भी योग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है,जिसे प्रतिदिन यथासंभव हमें करना चाहिए, वही गंगा अग्रवाल ने कहा कि वर्चुअल रूप से हम सभी वर्तमान कोविड-19 की विपरीत परिस्थितियों को देखते हुए अपने घरों में रहकर ही इस कार्यक्रम को संपन्न करा रहे हैं

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *