भारत बंद के समर्थन में शक्ति में छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान सभा एवं मजदूर संघ ने निकाली रैली

एसडीएम शक्ति को सौंपा गया ज्ञापन-

सक्ति-भारत बंद के समर्थन में सक्ति शहर में 28 सितंबर को छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान सभा और संयुक्त खदान मजदूर संघ के तत्वावधान में किसानों मजदूरों ने गगनभेदी नारे लगाते हुए रैली निकाली, तहसील कार्यालय सक्ति पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम एसडीएम रेना जमील को मांग पत्र सौंपा गया, जिसमें तीन कृषि कानून और 4 लेबर को रद्द करने की मांग है,किसानों मजदूरों की संयुक्त रैली को किसान मजदूर नेता कामरेड अनिल शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा नीत नरेंद्र मोदी सरकार 3 काले कृषि कानूनों के माध्यम से खेती के कंपनीकरण का रास्ता खोल रही है यह नीतियां अगर लागू हो गई तो छोटे, मझोले एवं सीमांत किसान जो भारतीय कृषि व्यवस्था के लगभग 82% है वह अगले 5 वर्षों में कृषि से बाहर फेंक दिए जाएंगे उनकी जमीनें बड़ी कंपनियां कांटेक्ट खेती के नाम पर अनुबंध करेगी उससे किसान बंधुआ मजदूर हो जाएगा इसलिए भी तीन कृषि काले कानूनों को विरोध कर रद्द कराया जाना जरूरी है, कामरेड शर्मा ने सभा में उपस्थित खदान मजदूर साथियों को बताया कि कोरोना काल के पाबंदियों का दुरुपयोग कर संसद में बिना बहस के पास कराए गए चार लेबर कोड मजदूरों को मालिकों का गुलाम बनाने का कानून है | यह मूल अधिकार पर हमला है रैली को केडी. महंत, सुनील सतनामी, सुधीर यादव, हेमलाल भुईयां, गुड्डा देवांगन, भूपेंद्र श्रीवास, मनहरण साहू ,ताराचंद बरेठ ने भी संबोधित किया किसान मजदूरों कि उक्त रैली में 33 महिला सहित 86 पुरुष शामिल थे |

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *