छत्तीसगढ़: वैलेंटाइन डे पर नहीं आया प्रेमी, छात्रा ने लगाई फांसी

भिलाई। वैलेंटाइन डे पर प्रेमी के मिलने न आने से दुखी होकर एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका दंतेवाड़ा की रहने वाली थी और यहां प्रगति नगर रिसाली में किराये के मकान में रहकर पीजीडीसीए की पढ़ाई कर रही थी। सूचना पर नेवई पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नेवई थाना प्रभारी भारती मरकाम ने बताया कि 2डी एस 55 वार्ड 15 सुभाष नगर बड़े बचेली दक्षिण बस्तर जिला दंतेवाड़ा निवासी दीक्षा समुद्र (22) प्रगति नगर रिसाली के स्ट्रीट तीन तारकेश्वर पांडेय के मकान में किराये पर रहकर पीजीडीसीए की पढ़ाई कर रही थी।

उसने सोमवार की शाम को करीब सात बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका ने अपने एक रिश्तेदार को फोनकर बताया था कि वेलेंटाइन डे के दिन उसका ब्वायफ्रेंड उससे मिलने के लिए नहीं आया। इस बात से वो काफी ज्यादा दुखी है। ये बात करने के बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

दो अन्य लोगों ने लगाई फांसी

इसके अलावा छावनी थाना क्षेत्र के सुंदर नगर कैंप-1 निवासी शारदा चौधरी (30) ने सोमवार की शाम को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आठ साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसके दो बधो हैं। घटना के समय उसका पति काम पर रायपुर गया हुआ था। इसी दौरान उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि मृतका की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वहीं दूसरी घटना नंदिनी थाना क्षेत्र की है। वार्ड एक अहिवारा निवासी ओमकार रावत (16) सोमवार की शाम को चार बजे बाहर चर रही बकरियों को वापस लाने के लिए निकला था। कुछ देर बाद उसकी लाश बेरला रोड पर बरगद के पेड़ पर फंदे से झूलते मिली।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *