छत्तीसगढ़: दोपहर के बाद एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना

रायपुर। नौतपा में बीते दिनों से प्री मानसून की एक्टीविटी के बाद लोगों ने गर्मी से थोड़ी बहुत राहत ली है, लेकिन अब नौतपा में गर्मी रुलाएगी। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नौतपा के 9वें दिन रायपुर सहित प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। तापमान लगभग 42 डिग्री के आस-पास रहने का अनुमान है।

अगले कुछ दिनों तक यही ट्रेंड रहने का अनुमान जताया जा रहा है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई जा रही है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ छीटें पड़ने की भी संभावना है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *