कांकेर के पालिटेक्निक कालेज अब कंडरा आदिवासी समाज के आराध्य एवं पूर्वज राजा धर्म देव कंडरा के नाम से जाना जाएगा मुख्यमंत्री ने विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित जगदलपुर के कार्यक्रम में की घोषणा
तिल्दा रायपुर / छत्तीसगढ़ कंडरा आदिवासी समाज के पुरखा एवं अराध्य राजा धर्म देव कंडरा जोकि बस्तर संभाग के कांकेर जिले में गढ़िया पहाड़ आज भी कंडरा समाज के विरासत के तौर पर जाना जाता है जिस किले से कंडरा राजा धर्मदेव ने शासन किया। छत्तीसगढ़ में आदिवासियों का शासन रहा जिसमें कंडरा समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जो इतिहास के पन्नों में कहीं देखने को नहीं मिलता लेकिन कांकेर का गढ़िया पहाड़ आज भी कंडरा आदिवासियों के विरासत को संजोए रखा है जिसे छत्तीसगढ़ सरकार और प्रदेश के मुखिया ने आने वाली पीढ़ियों के लिए अक्ष्क्षुण बनाए रखने के लिए कांकेर स्थित पालिटेक्निक कालेज का नाम कंडरा राजा धर्मदेव के नाम पर रखने की घोषणा से कंडरा आदिवासी समाज के तिल्दा परिक्षेत्र के पत्रकार अजय नेताम तिल्दा परिक्षेत्र के अध्यक्ष अनिल सोनवान,विनोद नेताम सहित समस्त समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।