छत्तीसगढ़ कलार (सिन्हा) समाज का भव्य सामाजिक मिलन समारोह 23 नवंबर को

रायपुर । छत्तीसगढ़ कलार समाज, पश्चिम परिछेत्र रामनगर, गुढ़ियारी मण्डल द्वारा वार्षिक सामाजिक मिलन एवं सम्मान समारोह 23 नवंबर 2025, रविवार को आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम सुबह 8:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक, खमतराई बाजार गुढ़ियारी में होगा। मीडिया प्रभारी रामप्रसाद जायसवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन में समाज के वरिष्ठजनों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम रखे गए हैं। समाज की एकता, विकास और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने उद्देश्य से आयोजित इस समारोह में कला प्रदर्शनी, अतिथियों का स्वागत, बुजुर्गों का सम्मान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री एवं एआईसीसी महासचिव भूपेश बघेल होंगे। विशिष्ट अतिथियों में युवराज सिन्हा, प्रदेशाध्यक्ष कलार समाज संगीता सिन्हा, विधायक संजरी बालोद ,राजेश मृणात , विधायक रायपुर पश्चिम , सुशील सन्नी अग्रवाल, पूर्व अधयक्ष आयोग, राजेन्द सिन्हा अधयक्ष रायपुर कलार समाज गजेंद्र साहू, जोन अध्यक्ष समाज के संरक्षक एवं पदाधिकारियों नंदू सिन्हा प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मंच , डॉ.पुरषोत्तम जायसवाल अधयक्ष राम नगर मंडल , चंद्रिका सिन्हा, भुवन सिन्हा, गजानंद सिन्हा, भागवत सिन्हा, सुरेंद्र सिन्हा, सुशील सिन्हा, कुंदन सिन्हा, अजय सिन्हा—की सक्रिय भूमिका में कार्यक्रम की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं।

समाज के बड़ी संख्या में समाजजन इस आयोजन में शामिल होंगे। आयोजकों ने समाज के सभी सदस्यों से कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कर समाज की एकता और प्रगति को सशक्त बनाने की अपील की है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *